सांबा। पीएचई विभाग के सीपी वर्कर्स ने वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। वह मांग कर रहे थे कि उन्हें बकाया वेतन दिया जाए व एसआरओ 520 के तहत पक्का किया जाए।
संगठन नेता स्वर्ण सिंह, कुलदीप शर्मा, गेजा सांबयाल आदि ने बताया कि पहले प्रत्येक दीपावली में पीएचई के सीपी वर्कर्स को वेतन दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सीपी वर्कर्स कैसे दीपावली का त्योहार मनाएंगे। उन्होंने प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया व मांग उठाई की उन्हें बकाया वेतन दिया जाए, वहीं एसआरओ 520 के अंतर्गत पक्का किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें बकाया वेतन नहीं दिया गया तो दीपावली त्यौहार के दौरान वह पानी की आपूर्ति ठप्प कर देंगे। उन्होंने राज्यपाल से मांग उठाई कि वह उचित कदम उठाएं।
---
पार्षद भी सीपी वर्कर्स की मदद को आगे आए
सांबा। कस्बा की नगर पालिका के पार्षद रवि खजूरिया ने सीपी वर्कर्स से भेंट की व उनकी मांग को जोर शोर से उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि पीएचई विभाग में लंबे अरसे से काम कर रहे सीपी वर्कर्स को एसआरओ के तहत पक्का किया जाए व उन्हें बकाया वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सीपी वर्कर्स को दीपावली पर वेतन नहीं दिया जाता तो ऐसे में हम भी सीपी वर्कर्स के साथ प्रदर्शन में शामिल हो जाएंगे। ब्यूरो