अखनूर। कस्बे के राजा बाजार में इन दिनों अतिक्रमण से लोगों को परेशानी को समाना करना पड़ रहा है। इस पर लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि लोगों को आ रही परेशानी का कम हो सके।
राजा बाजार में इन दिनों अतिक्रमण के चलते लोगों अनेक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कई बार लोगों ने प्रशासन से मांग भी की कि राजा बाजार सेे अतिक्रमण को हटाया जाए। इसके बावजूद भी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। लोगोें का कहना है कि राजा बाजार आगे ही छोटा है इस पर कई दुकानदार ने अतिक्रमण करने पर राहगीरों को आवाजाही करने पर कई प्रकार की परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। ब्यूरो