पुंछ। शुक्रवार को लंबित मांगों को पूरा न होने से गुस्साई फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और राज्य सरकार के खिलाफ जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इस बात की धमकी दी कि अगर जल्दी उनकी मांगें न मानी गई तो वह पूरी तरह काम छोड़ो हड़ताल शुरू कर देंगी। शुक्रवार को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में पुंछ, मंडी और सुरनकोट में तैनात फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ कर्मचारी एकत्र हुई। उन्होंने फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ वर्क्स एसोसिएशन के बैनर तले जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए चीफ मेडिकल आफीसर कार्यालय पहुंची और वहां पर धरना देते हुए प्रदर्शन शुरू किया। ब्यूरो