फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जिला वाली बाल चैम्पियनशिप सम्मपन पिंटू कल्ब और मंजीत सिंह कल्ब बने साझा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पोर्ट्स काउंसिल और जम्मू कश्मीर वॉलीबाल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित कराई जा रही अंतर जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप संपन्न हो गई। इसके फाइनल में कड़े संघर्ष के बाद पिंटू क्लब और शहीद मंजीत सिंह क्लब के दो दो सेट के बराबरी पर रहने और अंधेरा होने के कारण दोनों टीमों को साझा विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों ने अंधेरा होने तक बराबरी पर खेलती रहीं और उन्होंने बड़े रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि वॉलीबाल के पूर्व राष्ट्रीय कोच और सेवानिवृत्त सहनिदेशक कृष्ण लाल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और एकता से खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि हर जीत खेल का हिस्सा है, परंतु इसके माध्यम से एकता और अनुशासन प्राप्त करना इंसान के जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता स्थल पर निर्दोश कुमार, एडिशनल एसपी आदिल मजीद, राम प्रकाश, तारिक खान आदि मौजूद रहे। चैंपियनशिप में जिले की दस टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें