फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में पुंछ बना ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शनिवार को लड़कों एवं लड़कियों के अंडर 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में जम्मू डिवीजन अंतर जिला हाकी टूर्नामेंट का समापन हो गया। इसमें लड़कों के हाकी मुकाबलों सभी आयु वर्गों के मैच जीत कर पुंछ ओवरआल विजेता बना। लड़कियों के मुकाबलों में 17 वर्ष आयु वर्ग में पुंछ और 19 वर्ष आयु वर्ग में जम्मू की टीम विजेता रही। लड़कों के मुकाबलों में अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग में पुंछ ने जम्मू को 2-0 गोल से हराया। 17 वर्ष आयु वर्ग में पुंछ ने जम्मू को 1-0 से हराया और 19 वर्ष में पुंछ ने जम्मू को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग में पुंछ ने जम्मू को 7-6 से हराया और 19 वर्ष में जम्मू ने पुंछ को टाई ब्रेकर में पेनाल्टी स्ट्रोक में 2-1 से हराया। जम्मू डिवीजन अंतर जिला हाकी प्रतियोगिता लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से आयोजित की गई थी। समारोह की अध्यक्षता विभाग के जिला अधिकारी स्वर्ण सिंह और सहायक निर्जीत सिंह ने की जबकि स्कूल के प्रिंसिपल सुदर्शन कुमार और डीएसपी हेडक्वार्टर पुंछ नवाज खांडे मुख्य अतिथि रहे। पिछले तीन दिन से चल रहे हाकी टूर्नामेंट में कठुआ, जम्मू, राजोरी और पुंछ की टीमें भाग ले रही थीं। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से ही जम्मू डिवीजन की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें