कटड़ा। धर्मनगरी में देश विदेश से दर्शन को आए भक्तों को सोमवार सुबह धुंध व बारिश होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भवन मार्ग पर बनाए गए शेड भक्तों के लिए राहत भरे साबित हुए। त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध के चलते सुबह डेढ़ घंटा हेलिकाप्टर सेवा चलने के बाद दिन भर सेवा ठप रही।
सोमवार सुबह डेढ़ घंटा हेलिकाप्टर सेवा चलने के बाद त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध के चलते माता वैष्णो देवी के भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसमें हेलिपैड पर घंटों यात्री इंतजार करते देखे गए। भवन व कस्बेे सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के साथ दर्शन को आए यात्रियों को गर्मी से राहत मिली व वैष्णो देवी मार्ग पर बने शेड भी बारिश में यात्रियों के लिए राहत भरे रहे। भवन से मिली जानकारी अनुसार बरसात के मौसम में बारिश के चलते शाम के समय तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज हुई हैं। सोमवार सुबह से ही पहाड़ियों पर धुंध देखने को मिली जो समय के साथ-साथ गहरी होती गई व कुछ उड़ानें भरने के बाद हेलिकाप्टर सेवा भी ठप रही, जिससे दर्शन को आए भक्तों को दिक्कतों का सामना कर घोड़े या पालकी का सहारा लेना पड़ा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार रविवार 25 हजार के करीब भक्त अपना पंजीकरण करा कर प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया व सोमवार शाम तक 15 हजार भक्त आपना पंजीकरण करा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे व कक्ष बंद होने में शेष समय बाकी था।