फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल नंबर दो- आरएस पुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव टिंडेकला में सूर्य स्किल संस्थान के विद्यार्थियों ने शिक्षक और स्टाफ में बदलाव होने का विरोध किया। वे शनिवार की सुबह आरएस पुरा-जम्मू सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की थी कि जिस स्टाफ और शिक्षक को हटाया गया है उन्हें वापस लाया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे होटल मैनेजमेंट व रिटेल विद्यार्थियों ने कहा कि सूर्य स्किल संस्थान की निदेशक व प्रबंधन ने तानाशाही रवैया अपना रखा है। इसके चलते स्टाफ में बदलाव किया गया है। संस्थान की ओर से किराये पर लिए गए एनजीएम कालेज के भवन में विद्यार्थियों के रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा दी गई है। पहले तो चार माह बाद विद्यार्थियों को यूनिफार्म व किताबें मुहैया कराई गईं। बाद में निमभन स्तर का खाना मुहैया कराए जाने पर जब इसका विरोध किया गया तो शिक्षक स्टाफ की ओर से कालेज प्रबंधन के साथ मिलकर इसका समाधान किया गया। अब एक साजिश के तहत प्रबंधन और स्टाफ को हटाया गया है। अव एक माह का प्रशिक्षण रहने पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को जॉब मुहैया कराए जाने का प्रावधान होने पर स्टाफ हटाया गया है, उसे वापस लाए जाने की मांग पर विरोध-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मीरां साहिब पुलिस व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने संस्थान प्रबंधन से बात कर सोमवार तक पुराने स्टाफ को बहाल किए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने मार्ग खोल दिया। दो घंटो तक सड़क मार्ग बंद रहने पर वाहन चालकों व आम लोगों को परेशानियों का सामना करने के साथ दूसरे मार्गों से जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें