फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सीमा पर लगातार नापाक हरकत कर रहे पाकिस्तान का जलाया झंड़ा

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्मनगरी में मंगलवार शाम यूथ कांग्रेस ने कसबे में युवा कमेटी के प्रधान वरुण मंगोत्रा के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान फव्वारा चौक पर पाकिस्तान का झंडा भी जलाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


युवा रघुनाथ मंदिर में इकट्ठे हुए। यहां से मुख्य बाजार में रैली निकालते हुए फव्वारा चौक पर पहुंचे, जहां पाकिस्तान और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में भी पाकिस्तान गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा है।

गोलाबारी में एक मासूम की भी मौत हो गई। लोग मारे जा रहे हैं, इसकी भरपाई कौन करेगा। केंद्र सरकार को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य की मुख्यमंत्री की बात मान कर रमजान महीने में सीजफायर का एलान कर दिया, जबकि दूसरे ही दिन श्रीनगर में फायरिंग शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


सरकार को चाहिए कि सीजफायर का एलान करने पर आर्मी को एक महीने की छुट्टी दे देनी चाहिए कि वह भी आपने घरों में एक महीना आराम से निकालें। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार को सीजफायर का एलान जल्द वापस लेना चाहिए। इस मौके पर सुशील, संनी जम्वाल, अभी, राकेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें