फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कई घंटों तक बंद रहने के बाद तीन घंटों के लिए खुली मुगल रोड,पस्सी गिरने से देर शाम फिर हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंगलवार को दूसरे दिन भी ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के चलते जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड कई घंटे तक यातायात के लिए बंद रही। पीडब्लयूडी मेकेनिकल विंग के कड़े प्रयासों से बर्फ एवं भूस्खलन का मलबा हटाए जाने के बाद दोपहर बाद मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। लेकिन तीन घंटों के बाद एक बार फिर सड़क पर पस्सी गिर आई, जिससे मुगलरोड पर यातायात फिर बंद हो गया।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ मुगलरोड पर ताजा बर्फबारी जारी रही। इसके चलते मार्ग को यातायात के लिए बंद रखा गया। हालांकि इस दौरान एक तरफ जहां पुंछ जिले की तरफ से बफलियाज में बड़ी संख्या में कश्मीर की तरफ जाने वाले वाहन पहुंच गए, जिन्हें बीच रास्ते में रोका गया, वहीं कश्मीर के शोपियां की तरफ से आए दर्जनों वाहन भी पीर की गली में फंस कर रह गए। इस समस्य ाको देखते हुए पीडब्लयूडी के मेकेनिकल विंग ने दोपहर को बर्फबारी थमने के साथ ही मुगलरोड को खोलने के लिए अपनी मशीनरी लगा दी। दोपहर बाद मार्ग को खोला गया।
पीडब्लयूडी मेकेनिकल विंग के एईई अमर प्रीत सिंह ने बताया कि कल की ही तरह मंगलवार को भी मुगलरोड पर ताजा बर्फबारी जारी रहने और कई स्थानों पर भूस्खलन हो जाने से मार्ग बंद रहा। तीन बजे मार्ग को खोला दिया गया। पीर की गली की तरफ से और सुरनकोट की तरफ से दर्जनों वाहनों को छोड़ा गया। परंतु तीन घंटे बाद ही एक बार फिर मुगलरोड के कुछ स्थानों पर पस्सियां गिर जाने के कारण उसे दोबारा बंद करना पड़ा। इसे साफ करने का काम किया जा रहा है। मौसम साफ रहा तो बुधवार की सुबह मार्ग को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें