पौनी। पौनी में अपने एक रिश्तेदार की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए आए एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि मोहम्मद अशरफ निवासी चकलास माहौर अपने रिश्तेदार मुश्ताक अहमद की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आया था। सोमवार को उसका शव शादी समारोह वाले घर से लगभग सौ मीटर दूर एक पेड़ पर लटका पाया गया। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को भी शुरू कर दिया है। ब्यूरो