फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरवाजों और देश दुश्मनों से सख्ती से निपटे सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सेना पर पत्थरबाजी करने वाले देश के दुश्मनों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में वे इस तरह की हरकत अंजाम न दे सकें। पत्थरबाजों से मुकदमे वापस लेना बड़ी भूल है। वे अब दोबारा सेना पर पत्थरबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह बात विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन पवन कुमार शर्मा ने बुधवार को हुई एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कुछ देश के दुश्मन तत्व आए दिन किसी न किसी बहाने सेना और अर्ध सैनिक बलों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं, देश विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकारें उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के बजाय उनकी हौसला अफजाई कर रही हैं। उन्हें जेल से रिहा किया जा रहा है, न उन पर बने केस वापस लिए जा रहे हैं और उन्हें नौकरियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीति की वजह से देश के दुश्मनों के हौसले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें