फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से बीएसएफ जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ।बुधवार को मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर के बलनोई क्षेत्र में दिल का दौरा पड़ने से बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई। उसकी पहचान बीएस एफ की 200 वीं वाहिनी के एएसआई अशोक कुमार नंबर 87343315 निवासी गांव सनूधीथाटी डाक घर तारपोहल तहसील सुजानपुर टिहरा जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन ठाकुर को छोड़ गए हैं। इस घटना के उपरांत मृतक जवान के शव को नियंत्रण रेखा से पीछे मेंढर के गांव उछाद स्थित वाहिनी मुख्यालय लाया गया। जहंा से उपजिला अस्पताल मेंढर में पोस्टमार्टम के उपरांत शव को कल सैनिक सम्मान के साथ उसके घर भेजा जाएगा। नियंत्रण रेखा पर बलनोई क्षेत्र में अग्रिम चौकी घोरिया पर तैनात एएसआई अशोक कुमार को अचानक सीने में दर्द उठने लगा। और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें