जम्मू। विद्युत तारों के जरूरी मरम्मत कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जम्मू शहर में बबलियाना, डिग्याना, दशमेश नगर, गंगयाल, जीवन नगर और आसपास इलाकों में बिजली आपूर्ति 31 मार्च को साढ़े 11 बजे से दो बजे तक बंद रहेगी।
इसी तरह इंडस्ट्रियल एरिया गंगयाल, ग्रेटर कैलाश, त्रिकुटा नगर, एक्सटेंशन, डिग्याना और आसपास इलाकों में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक वहीं, थुडी, धराल, थानामंडी, मंजकोट, मेधढ़ (पुंछ) और आसपास इलाकों में बिजली तीन अप्रैल को सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक बंद रहेगी।