जम्मू। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से मन्हास महासभा मैदान पलौड़ा में छठे दिन शनिवार को श्री राम कथा जारी रही। इसमें श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सौम्या भारती ने ईश्वर भक्ति और राष्ट्र भक्ति से संबंधित प्रवचनों से संगतों को निहाल किया। उन्होंने बताया कि जैसे एक शरीर के लिए आत्मा अनिवार्य है वैसे ही एक सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण के लिए धर्म भी जरूरी है। धर्म राष्ट्र रुपी देह की आत्मा है। स्वामी विवेकानंद के अनुसार ईश्वरीय साक्षात्कार ही वास्तविक धर्म है। धर्म आत्मा और परमात्मा के बीच का एक संबंध है। मानव में क्रांति ही विश्व शांति का आधार है।