फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई वर्कर्स में आक्रोश बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पीएचई सीपी वर्कर्स ने बकाया वेतन और स्थाई करने की मांग को लेकर अपनी हड़ताल और धरना शुक्रवार को भी जारी रखा। शुक्रवार को सीपी वर्कर्स ने साफ किया अगर उनकी मांगों को चुनाव से पूर्व पूरा नहीं किया गया तो मतदान के दिन वह नोटा का इस्तेमाल करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सात सितंबर से वह लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बकाया वेतन और स्थाई करने की मांग वह सरकार से कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही। मंत्रियों से लेकर राज्यपाल तक और प्रधानमंत्री के नाम भी ज्ञापन भेज चुके हैं, लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं किया। उन्होंने राज्यपाल लंबित मांगों को पुरा करने की गुहार लगाई है। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर उग्र रुख अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें