फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मघाती समझ टिप्पर चालक को मारी सैन्य जवान ने गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/सांबा। ठीक पुलवामा की तरफ एक टिप्पर सेना के वाहन से टकराने ही वाला था कि इसे आत्मघाती हमलावर समझ कर सेना के जवान ने टिप्पर चालक को दो गोलियां मार दीं। एक गोली पेट के आर पार हो गई जबकि दूूसरी को जीएमसी में आपरेशन कर निकाला गया। घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना सांबा के न्यू बस स्टैंड के पास रविवार देर रात एक बजे की है। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। चालक की शिनाख्त कठुआ के लौखली कूटा निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सेना की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) हाईवे पर गश्त कर रही थी। तभी एक टिप्पर तेजी से सैन्य वाहन के पास गुजरा। ठीक दो मिनट के बाद एक और टिप्पर तेज रफ्तार से क्यूआरटी के पास से गुजरता हुआ सैन्य वाहन के साथ टकराने की स्थिति में आ गया, लेकिन किसी तरह से टिप्पर आगे निकल गया। पुलवामा हमले से सतर्क क्यूआरटी में मौजूद सैनिकों ने इसे आत्मघाती हमलावर की आशंका में गोली मार दी।
बताया जाता है कि बचकर भाग रहे टिप्पर चालक को जवानों ने रोकने की कोशिश की परंतु जब वह नहीं रुका तो गई, लेकिन जब वह नहीं रुका तो जवान ने चालक पर पर दो गोलियां चलाईं। दोनों गोलियां उसके पेट में लगी है। घायल युवक को सांबा के अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां एक गोली को आपरेशन कर निकाल लिया गया है। जबकि दूसरी गोली पेट को छेदते हुए निकल गई थी।
विज्ञापन

भाई का आरोप, सामने से गोली मार दी
नरेश के भाई सुभाष का कहना है कि नरेश जम्मू के चट्ठा में माल छोड़कर घर की तरफ आ रहा था। उसके साथ एक और चालक भी अन्य टिप्पर में था। सेना का एक वाहन न्यू बस स्टैंड के पास सामने आकर रुका और सामने से नरेश पर दो गोलियां चलाईं। इसके बाद वाहन समेत जवान वहां से चले गए तो नरेश ने अपने टिप्पर मालिक को फोन किया और घटना की जानकारी दी। आनर ने सांबा में अपने परिचित को फोन किया और उसने मौके पर पहुंचकर उसे सांबा अस्पताल पहुंचाया।
कोट-
सैन्य वाहन से टकराने लगा था टिप्पर
दो टिप्पर काफी तेज चल रहे थे। एक टिप्पर सेना के क्यूआरटी वाहन के साथ टकराने लगा। सेना ने समझा कि कोई आत्मघाती हमलावर है। इसके बाद गोली चला दी। जिसमें टिप्पर चालक घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
दीपक डिगरा, डीएसपी, सांबा

एहतियात के तौर पर चलानी पड़ी गोली
टिप्पर खतरनाक तरीके से सैन्य वाहन की तरफ बढ़ रहा था। पुलवामा की घटना के बाद सभी सुरक्षाबल अलर्ट हैं, तो जवान ने एहतियात के तौर पर चालक पर गोली चलाई। किसी दूसरी मंशा से गोली नहीं चलाई गई। सिर्फ सिक्योरिटी व्यू आफ प्वाइंट से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

प्रवक्ता, सेना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें