जम्मू। राज्य प्रशासन ने अपने विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश के छह राज्यों (रीजन) में लाइजनिंग अधिकारी तैनात किए हैं। ये अधिकारी स्थानीय और कालेज प्रशासनों के लगातार संपर्क में हैं। विद्यार्थियों में लाइजनिंग अधिकारियों के मोबाइल नंबर वितरित किए गए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों को तंग करने की अफवाहों से उनके परिवार के सदस्य चिंतित हैं।
राज्य प्रवक्ता के अनुसार सरकार ने दिल्ली एनसीआर-मेरठ, जयपुर-भोपाल, चंडीगढ़, अलीगढ़, बंगलरू और पुणे में लाइजनिंग अधिकारी तैनात किए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में राज्य के हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उक्त राज्यों में स्थानीय लोगों द्वारा जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों को वापस जाने पर दबाव बनाने की सूचनाएं आ रही हैं। इसके लिए मंडलायुक्त कश्मीर के कार्यालय में भी कंट्रोल रूम/हेल्पलाइन स्थापित की गई है। लाइजनिंग अधिकारी के पास कोई शिकायत आने पर तुरंत स्थानीय और कालेज प्रशासन से संपर्क करके विद्यार्थी को उचित सुरक्षा प्रदान करने पर काम किया जाता है। लाइजनिंग अधिकारियों के हस्तक्षेप से कई राज्यों में स्थानीय पुलिस की ओर से हास्टलों और दूसरे स्थानों पर जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों को सुरक्षा दी गई है।
-------------
लाइजनिंग अधिकारी और उनके मोबाइल नंबर
1. विधुशि कपूर केएएस, उपनिदेशक, सूचना (केबीआई) नई दिल्ली
9888918303
नोएडा/मेरठ
2. डा. इंद्रजोत सिंह, मैनेजर जेके हाउस चंडीगढ़
9419019175
3. प्रेमा रैना केएएस
अतिरिक्त सचिव रेजीडेंट कमीशन, जेएंडके गवर्नमेंट, नई दिल्ली
जयपुर
9845477315
4. सईद अहमद रिजवी, मैनेजर जेएंडके हैंडीक्राफ्ट (एसएंडई) कारपोरेशन
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कोलाबा, मुंबई
पुणे
9930734663
5. संजय पंडिता
अंडर सेक्रेटरी रेजीजेंट कमीशन, जेएंडके गवर्नमेंट नई दिल्ली
अलीगढ़
9419102045
6. जिया उद दीन रहमान
मार्केटिंग इंस्पेक्टर,
जेएंडके हार्टिकल्चर (पीएंडएम) विभाग, बन्यपथ, एपीएमसी बंगलरू
बंगलरू
9596160206
7. अश्विनी कुमार
आई/सी एरिया मार्केटिंग आफिसर,
जेएंडके हार्टिकल्चर (पीएंडएम) विभाग, हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग, कोदामबकम चन्नेई
चन्नेई व हैदराबाद
9469238379
---------
फारूक ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्री से सुरक्षा मांगी
जम्मू। नेकां अध्यक्ष व सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला ने पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात कर कश्मीर घाटी के विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के अशोक गेहलोट और उत्तराखंड के त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात तक कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से कश्मीरी विद्यार्थियों को धमकियां दी जा रही हैं। डा. फारूक ने देशवासियों से भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों से सचेत रहना चाहिए।