फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। धनोड के मोड़ा गुसाई से शनिवार को मिले युवक मोहन लाल के शव को लेकर उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। गौरतलब है कि शनिवार सुबह गांव के चौकीदार के जरिये पुलिस को सुचना मिली कि गुसाई में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस पोस्ट डंसाल की एक पार्टी मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शनिवार को देर हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार को मृतक मोहन लाल के परिजनों ने बताया कि मोहन लाल का किसी के साथ झगड़ा नहीं था। शादीशुदा मोहन अकसर मोबाइल फोन पर किसी से बात करता रहता था। शव मिलने से एक दिन पहले वह घर से गायब हो गया था। जिस स्थान से शव मिला है वहां पर जाने का कोई मतलब ही नहीं है। परिजनों ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें