फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात से पठानकोट तक चलेगी डीएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उधमपुर-जम्मू डीएमयू 7 फरवरी से पठानकोट तक चलेगी। अभी यह उधमपुर से जम्मू तक ही चलती है। इसे हाल ही में पठानकोट चक चलाने का फैसला लिया गया था। पठानकोट तक चलने से जम्मू, कठुआ, सांबा और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को फायदा होगा। डीएमयू उधमपुर से पठानकोट तक रोज चलने वाली एकमात्र ट्रेन है। जम्मू रेलवे स्टेशन अधीक्षक अजय गुप्ता ने बताया कि ट्रेन सुबह 9:50 बजे जम्मू से पठानकोट के लिए रवाना होगी। यह 12 रेलवे स्टेशनों बाड़ी ब्राह्मणा, विजयपुर, सांबा, घग्वाल, हीरानगर, चकदयाल, बुद्धि, कठुआ, माधवपुर पंजाब, सुजानपुर बरौली से होते हुए पठानकोट पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें