फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों को धुना, फिर पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने सोमवार को शराब में धुत दो युवकों के खिलाफ दो नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी करने का मामला दर्ज किया है। दोनों युवक कार में थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जोगवां क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियां तवी पर कपड़े धो रही थीं। तभी शराब के नशे में धुत दो मनचले वहां पहुंच कर लड़कियों को अकेले देख उनसे छेड़खानी करने लगे। लड़कों की गलत हरकतों को देख कर दोनों लड़कियां अपने गांव की तरफ भागीं और जिसकी जानकारी परिजनों को दीं। परिवार वाले उन मनचलों को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन दोनों वहां से फरार हो गए। क्षेत्र के कुछ युवाओं ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया और पकड़ कर खूब धुना। फिर जोगवां पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। खौड़ थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह चिब भी पहुंचे फिर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी नरायाणा तथा सतीश कुमार निवासी अजैल मलाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी तत्काल पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें