फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये की नीलम के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने बनिहाल रेलवे स्टेशन के टी चौक पर विशेष नाके के दौरान तस्कर को लाखों रुपये के नीलम के टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बनिहाल रेलवे स्टेशन के टी चौक पर एसएचओ बनिहाल एजाज वानी ने नाका लगाया था। इस दौरान रेलवे स्टेशन से आ रहे एक व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके बैग से नीलम के 63 टुकड़े बरामद हुए, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी तस्कर मोहम्मद शफी जरगर निवासी समन्ना कॉलोनी किश्तवाड़ को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अनंतनाग से नीलम खरीदे थे और जम्मू में उन्हें बेचने के लिए जा रहा था। एसएसपी रामबन अनिता शर्मा ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें