बिश्नाह। चोरों ने मंगलवार रात को एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने शटर के ताले तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। दुकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे में मेटाडोर स्टैंड पर अश्विनी गुप्ता की गुप्ता मोबाइल नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए। बुधवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटू हुए मिले। दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान से हजारों रुपये मोबाइल चोरी गायब थे