फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास् थ्य विभाग सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुुर। प्रमोशन के लिए डीपीसी तैयार करने, समय पर वेतन जारी करने व अन्य कई लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर जारी फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स की हड़ताल वीरवार को 60वें दिन पहुंच गई। वीरवार को भी सभी ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देकर स्वास्थ्य विभाग व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। फीमेल मल्टीपर्पज ने बताया कि शुक्रवार को राज्यपाल के सलाहकार के साथ बातचीत होने जा रही है। उम्मीद है कि उनकी मांगों को अब पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

मीमा देवी के नेतृत्व में सभी फीमेल मल्टीपर्पज ने सुबह से लेकर शाम तक धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मीमा ने कहा कि दो महीने हड़ताल करने के बावजूद किसी ने भी उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया है। इसलिए अब सरकार को होश में लाने के लिए सड़कों पर उतरी है। सड़कों पर उतरने के बाद राज्यपाल के सलाहकार ने बातचीत के लिए बुलाया है और यह बातचीत शुक्रवार को होने जा रही है। सभी को उम्मीद है कि राज्यपाल के सलाहकार उनकी परेशानी को समझ कर मांगों को पूरा करेंगे। अगर मांगों को पूरा कर लिया जाता है तो हड़ताल को बंद कर दिया जाएगा और अगर फिर से आश्वासन देकर हड़ताल को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा तो हड़ताल को समाप्त नहीं किया जाएगा। सरकार को एक बात समझ लेनी चाहिए कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक हड़ताल व धरना प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें