फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में डाक टिकटों की लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डाक विभाग उधमपुर की तरफ से शनिवार को हैपी माडल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में डाक टिकटों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को डाक टिकटों के बारे में कई प्रकार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज जम्मू कश्मीर गौरव श्रीवास्तव मुख्य मेहमान थे, जबकि एसएसपी रईस मोहम्मद भट विशेष मेहमान थे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में करीब 2000 डाक टिकटें रखी गई थी। मुख्य मेहमान ने बताया कि इस प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पोस्ट आफिस और डाक टिकटों के बारे में जानकारी देना है। आज के समय में डाक टिकटों के बारे में विद्यार्थियों को बहुत कम जानकारी है। दो दिन की प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों के बीच पत्र लेखन, स्टैंप डिजाइन कंपीटीशन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व अन्य कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें