फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर मजालता तहसील के नीली इलाके में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। महिला तहसील रामकोट जिला कठुआ की रहने वाली थी। रविवार को महिला पति के साथ मजालता में अपने बहन के घर आई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे यश ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी ऋतु देवी(23) की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद यश मौके से फरार हो गया। मृतक महिला की बहन सोमा देवी जब घर लौटी, तो उन्होंने बहन के शव को जमीन पर पड़ा देखा और तुरत इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने कुछ देर पहले महिला के पति को भागते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी यश की तलाश शुरू कर दी। बाद में पलटाई इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि ऋतु रविवार को पति को साथ लेकर कठुआ से मजालता में बहन सोमा देवी के घर आई थी। सोमवार को सुबह के समय सोमा देवी अपने ससुर को अस्पताल में चेकअप कराने के लिए चली गईं, जबकि उनका पति मोहन लाल अपने काम पर चला गया। घर में सिर्फ ऋतु और यश ही थे। दोपहर के समय यश ने किसी बात को लेकर कुल्हाड़ी से वार कर ऋतु की हत्या कर दी।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक पुलिस की टीम नीली इलाके में हत्या वाले स्थान पर जांच कर रही थी। पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें