फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर भड़के आईटी अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आरईटी शिक्षकों को समय पर वेतन जारी करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर आरईटी शिक्षकों ने रविवार को शहीद भगत सिंह पार्क में एकजुट होकर शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरईटी शिक्षकों ने बताया कि आज तक सरकार ने आरईटी शिक्षकों को समय पर वेतन जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे आरईटी शिक्षकों ने जम्मू एंड कश्मीर आरईटी टीचर्स फोरम के जिला अध्यक्ष कुलदीप कटोच के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह पार्क में एकजुट हुए, जहां सभी ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में राज्य उपाध्यक्ष भूपिंद्र सिंह विशेष तौर पर मौजूद थे। भुपेंद्र सिंह ने कहा कि कई वर्ष बीतने के बावजूद सरकार ने आरईटी शिक्षकों के वेतन जारी करने की प्रक्रिया में सुधार नहीं किया है। आरईटी शिक्षकों को कभी तीन महीने के बाद तो कभी छह महीने के बाद वेतन जारी किया जाता है और जब तक वेतन नहीं मिलता है, तब तक आर्थिक परेशानियों से जूझने को मजबूर रहते हैं। वर्तमान समय में तो कई शिक्षकों को दो महीने से वेतन नही मिला है और उनकी परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक शिक्षा विभाग ने टाइम बांउड प्रमोशन की प्रकिया को आरंभ नहीं किया है, जिसके कारण आरईटी शिक्षक प्रमोशन की सुविधा से अभी तक वंचित हैं। उनकी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द इसको लेकर काम शुरू करे। सरकार ने आरईटी शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पालिसी को मंजूरी तो दे दी है, लेकिन अभी तक इसको लागू नहीं किया गया है। जिसके कारण आरईटी शिक्षकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हर बार आरईटी शिक्षकों को सरकार की तरफ से झूठे आश्वासन ही मिले और इसलिए बार बार आरईटी शिक्षकों को प्रदर्शन करके अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना पड़ रहा है। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, प्रीतम दीमान, सुरेश वर्मा, प्रभात सिंह, सचिन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र, भारत भूषण व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें