फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में खोले जाएंगे NHRM के 150 सब सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन जेएंडके 2014-15 के प्लान में रियासत में 150 नए सब सेंटर खोलने की मंजूरी दी गई है। पिछले साल मंजूर हुए 676 सब सेंटरों के साथ राज्य में कुल 826 ऐसे सेंटर काम करेंगे।
विज्ञापन


इन सेंटरों के लिए 9.85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से इस मिशन में विभिन्न योजनाओं को चलाने के लिए कुल 514 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसमें दस फीसदी 48.5 करोड़ रुपये राज्य सरकार वहन करेगी। एनआरएचएम के मिशन निदेशक डा. यशपाल शर्मा के अनुसार नए प्लान की मंजूरी के साथ सभी योजनाओं पर काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

जम्मू-श्रीनगर में जच्चा बच्चा अस्पताल

रियासत के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों के निर्माण और अपग्रेडेशन के लिए 110.77 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 43.74 करोड़ रुपये जिला अस्पतालों और पांच-पांच करोड़ रुपये जम्मू और श्रीनगर में एक-एक जच्चा बच्चा अस्पताल पर खर्चा किया जाएगा।

इसी तरह सीएचसी पर 54.50 और पीएचसी पर 10.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रियासत में सभी पुरानी योजनाएं जेएसवाई, जेएसएसके, आरबीएसके आदि को जारी रखा गया है।

नई योजना में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को आठ जिलों में अमल में लाने को 3.75 करोड़ रुपया मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए चार करोड़ का फंड

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को सभी जिलों में अमल में लाने के लिए 12.93 करोड़ रुपया मंजूर किया गया है। इसमें चार करोड़ रुपय विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रस्त शिशु रोगियों के इलाज पर खर्च किया जाएगा।

हालांकि नए सब सेंटरों को खोलने की बात करें तो इससे पहले भी कई ऐसे सेंटरों को खोला गया और बाद में स्टाफ और अन्य दूसरे कारणों से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें