फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह नए डेंगू के पाजिटिव मामले

Thu, 15 Oct 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का डंक जारी है। जम्मू संभाग में पंद्रह नए डेंगू के पाजिटिव मामले सामने आए। इसमें पांच बच्चे शामिल हैं। जम्मू में सबसे अधिक 11, कठुआ में दो, रियासी और पुंछ में एक-एक मामला आया है।
विज्ञापन


इसके साथ जम्मू संभाग में अब तक 87 लोग डेंगू से पाजिटिव हो चुके हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों से मच्छरों के खिलाफ चुनौती बढ़ गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार संभाग में ताजा बारिश से पानी जमा होने के कारण मच्छरों को पनपने में मदद मिलेगी। नवंबर में पारा गिरने पर ही कुछ राहत मिल सकती है।

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार संभाग के विभिन्न जिलों में डेंगू के पाजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। जिला स्तर पर मच्छरों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डेंगू के नए पंद्रह मामलों में पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा अन्य दस मामलों में पुरुष मरीज हैं।

इस सीजन अब तक 513 मरीजों के खून के सैंपल जांच को लिए गए, जिसमें 87 पाजिटिव हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से पाजिटिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बावे वाली माता सहित अन्य स्थानों पर मच्छरों के खिलाफ फॉगिंग अभियान चलाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें