फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में भेजे गए उड़ी हमले में पकड़े गए आतंकवादी

Fri, 07 Oct 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उड़ी हमला - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने उड़ी हमले में शामिल दोनों आतंकियों फैसल हुसैन और अहसान खुर्शीद को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फैजल हुसैन (20) पुत्र गुल अकबर निवासी पोधा झांगड़ा मुजफ्फराबाद पाक अधिकृत कश्मीर और अहसान खुर्शीद (19) पुत्र चौधरी खुर्शीद निवासी खलियां खुर्द मुजफ्फराबाद पाक अधिकृत कश्मीर को विशेष अदालत में पेश किया।

दोनों के खिलाफ उड़ी में आतंकी हमले में शामिल होने के आरोप हैं। इस हमले में 17 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। न्यायाधीश किशोर कुमार ने केस डायरी पर गौर किया। केस में बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या व देश के खिलाफ आतंकी वारदात का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद संगठन के हैं आतंकी

Uri attack - फोटो : FILE PHOTO
दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन के हैं। पाकिस्तान मेें इस संगठन का बहुत बड़ा काम है, जो भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है। राष्ट्र के खिलाफ क्या साजिशें चल रही हैं, उसकी जानकारी हासिल करना अनिवार्य है।

कई ओवर ग्राउंड समर्थक भी हैं, उसकी भी जानकारी चाहिए। केस के मौजूदा हालात व जांच के आधार पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दोनों 21 अक्तूबर तक जेल में बंद रहेंगे। इस बीच दोनों का मेडिकल भी होगा और इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें