फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों के सुधार के लिए हुए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कठुआ।
नगरी से माता बाला संदरी से पंजाब को जाने वाले रास्ते की खस्ता हालत के विरोध में सोमवार को स्थानीय दुकानदारों का गुस्सा ग्रेफ के खिलाफ फूटा पड़ा। लंबे समय से सड़क पर उड़ रही धूल मिट्टी के कारण हो रही परेशानी का हल नहीं किए जाने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की खस्ता हालत के कारण धूल मिट्टी से उनका धंधा चौपट हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों में सुभाष कुमार, राज कुमार, मोहन लाल, सुशील शर्मा, जगदीश राज व अन्य दुकानदारों ने कहा कि नगरी से पंजाब की ओर जाने वाले मार्ग का काम ग्रेफ के पास है, लेकिन पिछले लंबे समय से ग्रेफ ने उपजिला अस्पताल से बाला सुंदरी माता मंदिर तक सड़क की हालत ठीक नहीं की है। इस समय ग्रेफ ने सड़क मार्ग पर जो फिल्टर डाला, वह उससे उड़ रही धूल मिट्टी के कारण लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को धूल मिट्टी के कारण धंधा खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी दुकानदार की दुकान सड़क के किनारे है, वह बार-बार अपनी चीजों को पानी से धोता है। अगर ग्रेफ दिन में तीन-चार बार पानी का छिड़काव करे तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने के लिए तहसीलदार नगरी मदन लाल केरनी और चौकी प्रभारी अश्वनी डिंगरा ने ग्रेफ अधिकारियों से लोगों की बात करवा कर रोजाना पानी का छिड़काव करने पर सहमति जताई। उसके बाद लोगों ने मार्ग को यातायात के लिए खोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें