फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कठुआ।
सरकार द्वारा शुरू की गई स्टेट मैरिज एसिस्टेंस योजना में गरीब तबके की लड़कियों का नाम दर्ज नहीं होने के विरोध में सोमवार को हीरानगर के वार्ड सात और तेरह के लोगों का गुस्सा समाज कल्याण विभाग के खिलाफ फूटा। लोगों ने कांग्रेस नेता रमेश कुमार के नेतृत्व में विभाग के खिलाफ तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए योजनाएं तो चलाई हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका लाभ लोगों को मिल भी रहा है कि नहीं, इसे परखने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि स्टेट मैरिज एसिस्टेंस योजना में इलाके की गरीब तबके की लड़कियों का नाम ही नहीं आया है। ऐसे में उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इलाके में सर्वे करवाकर इस योजना का लाभ लोगों को दिया जाए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने वार्ड तेरह में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बन रहे शौचालय के निर्माण में नियमों को ताक पर रखे जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाग सही तरीके से शोचालय नहीं बना रहा है। जिससे लोगों को बाद में भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें