फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह 2

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिश्नाह।
कसबे में शनिवार को चिता जलाते समय मिट्टी के तेल के गैलन में आग पकड़ने के बाद हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर एक व्यक्ति 70 प्रतिशत झुलस गया। उसे गंभीर हालत में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी स्थानांतरित किया गया है। घायल व्यक्ति अशोक कुमार को सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मी बताया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को बिश्नाह के वार्ड 13 में रहने वाले व्यक्ति की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। कसबे में स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। चिता की आग में मिट्टी का तेल डालते समय अचानक मिट्टी के तेल के डिब्बे में आग लग गई और वह धमाके के साथ फट गया। इससे फव्वारे की तरह गिरती आग ने पूर्व बीएसएफ कर्मी को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक कोई कुछ कर पाता आग से उसका पूरा बदन जल गया। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया, हालांकि तक तक वह करीब 70 प्रतिशत जल गया था। आग बुझाने के बाद लोग उसे तुरंत बिश्नाह उप जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व बीएसएफ कर्मी को जीएमसी रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल पहुंचाने में हुई देरी
आग की चपेट में आने से झुलसे पूर्व बीएसएफ कर्मी को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लग गया। इस कारण वह काफी देर तक घटनास्थल पर तड़पता रहा। दरअसल सड़क किनारे श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। कई लोग चार पहिया वाहन से भी आए हुए थे। इससे उसे अस्पताल ले जाने में काफी समय लग गया। इस बीच पूर्व बीएसएफ कर्मी दर्द से तड़पता रहा। बाद में घायल को दोपहिया वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें