रामगढ़। सीमावर्ती गांव नंदपुर की छात्राओं को कई तरह की चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। उनकी पढ़ाई में कभी बिजली की समस्या आती है। तो कभी पाकिस्तानी गोलाबारी से शिक्षा प्रभावित होती है। इसके बावजूद उनका परचम लहराना मायने रखता है। आठवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जेएंडके पब्लिक स्कूल नंदपुर में इस बार भी छात्राओं ने परचम लहराया है।
इस परीक्षा में भूमिका मेहरा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में परचम लहराया। जबकि रीतिका कुमारी 90 प्रतिशत और अंजलि चौधरी ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ माता पिता का नाम रोशन किया। ब्यूरो
आठवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में निजी स्कूलों ने मारी बाजी
सांबा। जम्मु कश्मीर शिक्षा बोर्ड की ओर से निकाले गए आठवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में निजी स्कूलों ने एक बार फिर से बाजी मारी है। सांबा कस्बे के क्रिस्टो जोती कान्वेंट स्कूल के वतसल गर्ग ने 98 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहली पोजीशन हासिल की है, जबकि इसी स्कूल की छात्रा अकृती हंसा ने भी 98 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल की छात्रा आशा परगाल, हर्षदीप और तरुण अत्री ने 97 प्रतिशत अंक लेकर जिला में तीसरी पोजीशन हासिल की है। घगवाल के अंतर्गत आने वाले रंदवाल के सरकारी मिडिल स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ब्यूरो