फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग प्रधानमंत्री का सपना कभी नहीं होगा पूरा : अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि मोदी 35ए को न छुएं, वरना जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री बनाना पड़ेगा। क्यों भाई आप बना दोगे क्या, आप बनाओ तो हम चुप बैठेंगे। उमर अब्दुल्ला कान खोलकर सुन लें, जब तक भाजपा है जम्मू-कश्मीर को देश से कोई अलग नहीं कर सकता है। उमर, महबूबा, राहुल बाबा के अलग प्रधानमंत्री के सपने कभी पूरे नहीं होंगे। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उधमपुर में आयोजित चुनाव रैली के दौरान कहीं।
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि वह राहुल बाबा से सवाल पूछना चाहते हैं कि नेकां कांग्रेस की चुनावी सहयोगी है। नेकां के प्रत्याशी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। राहुल देश की जनता को स्पष्ट करे कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के साथ कांग्रेस अपना संबंध रखती है कि नहीं। अगर इससे आपका कोई लेनदेन नहीं है, तो फिर क्यों संबंध बना रखा है। अफस्पा को हटाने का दबाव पड़ने पर भाजपा ने पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया था। एक झटके में भाजपा ने अपना निर्णय लिया था। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपने चुनाव घोषणा पत्र में अफस्पा को हटा देने की बात कर रही है। इसके लिए कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस को मुंगेरी लाल के सपने नहीं देखने चाहिए। अफस्पा को कोई भी नहीं हटा सकता है। भाजपा सरकार चट्टान की तरह सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के साथ खड़ी है।
अमित शाह ने कहा कि इस चुनाव में जनता को निर्णय करना है कि आतंकियों का समर्थन करने वाली कांग्रेस चाहिए या फिर अफस्पा का समर्थन करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में देशद्रोह कानून हटाने की बात कही है। देश के टुकड़े करने की नारेबाजी करने वाली कांग्रेस के लिए यह सही है। साफ पता चल रहा है कि कांग्रेस एनसी, पीडीपी देशद्रोहियों के साथ खड़ी है। कांग्रेस को एक बात समझ लेनी चाहिए कि इस देश के अंदर भारत माता के टुकड़े करने के नारे लगाने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। उनका स्थान केवल जेल में है। भाजपा देश को कभी टूटने नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें