फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर के चौकी चौहरा में डिग्री कालेज खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। उपजिला चौकी चौहरा में डिग्री कालेज नहीं होने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रोड जाम कर सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया। इस दौरान जल्द क्षेत्र में डिग्री कालेज खोलने की मांग उठाई। जाऐ।
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के युवा प्रधान नरेश शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने डिग्री कालेज की मांग को लेकर उपजिला चौकी चौहरा के मुख्य रोड को जाम कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही, जिस कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। युवा कांग्रेस के प्रधान नरेश शर्मा ने कहा उपजिला चौकी चौहरा में डिग्री कालेज नहीं होने से विद्यार्थी परेशान हैं। उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दूरदराज क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है। इसलिए क्षेत्र में जल्द डिग्री कालेज खोला जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
डिग्री कालेज नहीं होने पर विद्यार्थी सुंदरबनी या अखनूर में जाने को मजबूर हैं। इस कारण समय के साथ आर्थिक नुकसान भी होता है। सरपंच राहुल शर्मा और कृष्ण लाल ने सरकार से जल्द डिग्री कालेज खोलने की मांग उठाई है। इस मौके पर राहुल शर्मा ने कहा कि सरकार ने कई जगहों पर डिग्री कालेज खोलने की घोषण की मगर क्षेत्र को नजरअंदाज किया है, जोकि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें