फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत जल्द होगी आतंक मुक्त: डा. जितेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बारामूला जिले को आतंक मुक्त करने के बाद अब जल्द ही रियासत पूरी तरह से आतंक से मुक्त हो जाएगी। घाटी में आतंकवाद अंतिम चरण है। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में आयोजित प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता कही।
विज्ञापन

डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि घाटी में अब तेजी से हालात बदल रहे हैं। अब घाटी में युवा प्रधानमंत्री मोदी की विकास यात्रा का हिस्सा बनने लगे हैं। आतंकवाद पीड़ित इलाकों से युवा सिविल सर्विस की परीक्षा को पास कर आगे बढ़ रहे हैं। कश्मीर केंद्रित राजनीतिक दलों के नेताओं ने युवाओं को गुमराह किया है। कश्मीर के हालात को खराब कर राजनीति की जा रही है। यह नेता अपने बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुके हैं, लेकिन घाटी के युवाओं को गलत राह दिखा रहे हैं।
पत्थरबाजों से सख्ती से निपटा जा रहा
पीएमओ राज्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर में राज्यपाल शासन के दौरान पत्थरबाजों के साथ सख्ती के साथ निपटा जा रहा है। इस कारण अब हताश होकर कुछ पत्थरबाज स्कूल बसों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा चुनाव के लिए तैयार
सोमवार को होने वाले इलेक्शन कमीशन के उच्च अधिकारियों के दौरे को लेकर डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा 24 घंटे काम करने वाली पार्टी है। हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। अगर कोई चुनाव की घोषणा होती है तो भाजपा इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें