कठुआ। लंबित मांगों को लेकर पीएचई सीपी वर्कर्स का धरना और हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। कठुआ सब डिवीजन कार्यालय के परिसर में एकत्र होकर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर आवाज बुलंद की। इसके अलावा मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिव नारायण सिंह ने कहा कि पिछले दो महीनों से मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अनदेखी की जा रही है। त्योहारी सीजन जारी है और आने वाले दिनों में ही करवाचौथ सहित अन्य पर्व आने को हैं। लेकिन उनके पास इन त्योहारों को मनाने के लिए पैसे नहीं हैं। कुछ सालों से वह अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कई बार प्रशासन और विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर राज्यपाल तक को अवगत करवाया, लेकिन किसी ने अभी तक गौर नहीं किया है।
पचास माह से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, प्रदर्शन जारी रहेगी।