फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस् थायी कर्मियों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एक वर्ष से रोका गया वेतन जारी करने व अन्य कई लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को ओमाड़ा मोड़ स्थित कार्यालय में एक दिन की हड़ताल रखकर सरकार व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे अस्थायी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया और शाम करीब चार बजे तक अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने टायर जलाकर भी रोष प्रकट किया। नरेश शर्मा, राजकुमार, शिव राज व अन्य कर्मचारियों ने बताया कि विभाग व सरकार एक वर्ष से अस्थायी कर्मचारियों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। एक वर्ष से अधिक समय से सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं जारी किया है। वेतन न मिलने के कारण सभी परेशानियों से जूझ रहे हैं। हालात यह बन गए हैं कि उनके पास अब परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए राशि नहीं बची है। कई कर्मचारी तो ऐसे हैं, जिनके पास अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए फीस नहीं है और विद्यार्थी स्कूल से निकाले जा रहे हैं। कई कर्मचारी काम करते समय अपाहिज हो चुके हैं और उनके परिवार को सरकार की तरफ से सरकारी मदद नहीं मिली है। करीब 20 वर्ष से कई कर्मचारी स्थायी कर्मचारी बनाए जाने की उम्मीद में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने आज तक इनको स्थायी कर्मचारी बनाने के लिए कोई योजना तैयार नहीं है। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार व संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने रखा गया है, लेकिन किसी ने भी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया है। इसलिए अब मजबूर होकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द वेतन जारी कर परेशानी को दूर किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें