फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखैनी के नाके को स् थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसएसपी उधमपुर की तरफ से निकाली गई एडवाइजरी में जखैनी के नाके को हटाए न जाने पर पैंथर्स पार्टी ने शनिवार को निराशा प्रकट की। पार्टी के राज्य प्रधान व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया का कहना है कि शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात कर शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या से अवगत करवाया था और जखैनी के नाके को स्थानांतरित करने की भी मांग की थी, लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मनकोटिया ने कहा कि यातायात से संबंधित एडवाइजरी एसएसपी द्वारा जारी की गई है, जिसका पैंथर्स पार्टी स्वागत करती हैं, लेकिन जखैनी नाके को स्थानांतरित करने का उसमें जिक्र ना होने पर निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि आए दिन उधमपुर जाम की चपेट में आ रहा है और लंबी ट्रकों की कतारें यहां देखने को मिल रही हैं। वहीं कश्मीर में हालात खराब होने या भूस्खलन से यातायात बंद होने पर ट्रकों को यहां पर रोका जाता है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मनकोटिया ने प्रशासन से मांग की कि जल्द जखैनी के नाके को शहर से दूर स्थानांतरित किया जाए। इस मौके पर उप प्रधान सुनील गुड्डा, समनीक भसीन, संजय शर्मा, संजीव शर्मा, रूमाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें