अखनूर क्षेत्र में एक वीडियो वॉयरल हुआ है, जिसमें चिनाब किनारे एक प्रेमी जोडे़ की एक युवक बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पिटाई करने वाले युवक की पहचान कर ली है।
बुधवार को वायरल हुए वीडियो में चिनाब दरिया किनारे पांडव गुफा के पास जम्मू से संबंधित एक प्रेमी जोड़ा आपस में बातें करता दिख रहा है। इस दौरान वहां आए चार युवकों में से एक ने लड़की को थप्पड़ मारने के बाद लड़के बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वहीं अन्य युवक गालियां निकालते सुनाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर एक युवक की पहचान कर ली है, बडूई का रहने वाला बताया जा रहा है। क्षेत्र के संगठनों ने पुलिस से सभी युवकों पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी शिवदेव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी शिकायत नहीं मिली है। मामले से संबंधित एक युवक ही पहचान की गई है, जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।