फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 हजार यात्रियों ने किए मां चंडी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। मचैल यात्रा में शामिल श्रद्धालु मां चंडी के जयकारे लगाते दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे। यात्रा शुरू होने से अब तक करीब 78987 यात्रियों ने मां चंडी के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को किश्तवाड़ से मचैल की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या 2240 रही। इनमें 1290 पुरुष, 678 महिलाएं और 272 बच्चे शामिल थे, जो 249 वाहनों सवार थे। उधर, सोमवार को सुबह के समय बूंदाबांदी होने पर कुछ समय के लिए हेलीकाप्टर सेवा बंद रही। जैसे ही मौसम साफ हुआ, सेवा बहाल हो गई। बताया जाता है कि 22 अगस्त तक हेलीकाप्टर सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। मचैल माता दरबार में भी खूब रौनक दिख रही है। सुबह से देर शाम तक दर्शन के लिए कतारें देखी जा रही हैं। उधर, यात्रियों की सुरक्षा से लेकर चिकित्सा, भोजन व रहने आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन व सर्व शक्ति सेवक संस्था यथासंभव प्रयास कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। पूरे पाडर मार्ग पर प्रशासन की नजर है। इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। कुछ दिनों बाद माता की छड़ी मुबारक भद्रवाह से मचैल के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें