फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली 1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलवामा में आतंकियों ने इमाम
पर बरसायी अंधाधुंध गोलियां




अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार की सुबह आतंकियों ने एक इमाम पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इमाम को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। हमला क्यों किया गया इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है।
पुलवामा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद असलम चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आस पास के इलाकों में हमलावरों की तलाश में अभियान चलाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बारे में बताया जाता है कि पुलवामा जिले के पारिगाम इलाके में शुक्रवार की सुबह आतंकियों ने मौलवी मोहम्मद अशरफ ठोकर (45) पर अंधाधुंध गोलियां चलाई और फरार हो गए। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मौलवी की दोनों टांगों में गोलियां लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन खून ज्यादा बह जाने के कारण उन्हें गंभीर हालत में श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के एक डाक्टर के अनुसार, मौलवी की हालत अब खतरे से बाहर है।
मौलवी अशरफ ठोकर अनंतनाग जिले के बिजबिहा इलाके का रहने वाला है। वह पारिगाम गांव की हांफिया मस्जिद में इमाम के तौर पर काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें