फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार कंपनियों के खिलाफ आपराधिक प्रोसिडिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में संचार सुविधा काफी बदहाल चल रही है। इस मामले में जिला विकास आयुक्त विभिन्न दूर संचार कंपनियों के खिलाफ आपराधिक प्रोसिडिंग शुरू कराते हुए धारा 133 क्रिमिनल प्रोसीजर कोड के तहत कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही सभी संचार कंपनियों को अपनी मोबाइल सेवाएं सही करने के साथ ही कंपनियों के जनरल मैनेजर अथवा क्षेत्रीय अधिकारियों को 9 अप्रैल को कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में संचार सेवाएं काफी खराब चल रही हैं। इसे जिला विकास आयुक्त मोहम्मद एजाज असद ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले में मोबाइल एवं लैंड लाइन फोन के नेटवर्क के लिए जीओ, आइडिया, वोडाफोन, एयरटेल और बीएसएनएल जैसी कई संचार कंपनियों के खिलाफ बुधवार को 133 क्रिमिनल प्रोसिडिंग की कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला विकास आयुक्त ने आदेश में कहा कि जिले के लोगों की कई प्रकार की शिकायतें आ रही हैं कि संचार सेवाओं के बदहाल होने के कारण आम लोगों विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष कर जब हालात नासाज होते हैं तब संचार सेवाओं के ठप रहने से लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए यह देखा गया है कि नियंत्रण रेखा पर स्थित होने वाला जिला होने के कारण यहां आए दिन नियंत्रण रेखा के उस पार से होने वाली गोलाबारी और प्राकृतिक आपदा के समय भी जिले में संचार सेवाएं बदहाल रहती हैं जिला प्रशासन को भी काम करने में काफी परेशानियाें से जूझना पड़ता है और कानून व्यवस्था को सही से लागू करने में कठिनाइयों का समाना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें