फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। लंबे समय से पीने का पानी की किल्लत पर बुधवार को नगर के निकटवर्ती गांव कनूइयां के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ घंटा भर पुंछ-जम्मू राजमार्ग जाम कर जिला प्रशासन, जलवितरण विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को मोके पर बुलाने की मांग की। जिस पर नायब तहसीलदार कनूइयां नवाज अहमद और डीएसपी डीआर मोहन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामला सुलझाया और मार्ग का खुलवाया। इसके उपरान्त वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। बुधवार की सुबह करीब 11बजे नगर के बाहर स्थित गांव कनूइयां की महिलाएं खाली बर्तनों के साथ पुलस्त नदी पर बने शेरे कश्मीर पुल के उस पार पुंछ जम्मू राजमार्ग पर एकत्र हुईं व मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पिछले काफी समय से गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। जिसके बारे में अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे मजबूरी में सड़कों पर आना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें