रामनगर। रामनगर-उधमपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात को एक ईको गाड़ी
दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। उन्हें उप जिला अस्पताल में लाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार एक ईको गाड़ी जेके-14वी-9072 देर रात
को उधमपुर से रामनगर की ओर आ रही थी। किरमु गांव के पास अचानक ड्राईवर का गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसकी वजह से गाड़ी में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान राज कुमार ड्राईवर (38) पुत्र रोमेश कुमार, नितिका (11) पुत्री राज कुमार, वीना महाजन (49) पत्नि रोमेश कुमार निवासी अमृतसर, सतीश कुमार (34) पुत्र तेजू राम निवासी रामनगर के रूप में हुई है।
वीना महाजन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उधमपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।