फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्पीड़ में सुरक्षाबलों के वाहन, आम नागरिकों में ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर। जखैनी से राजमार्ग पर एक बार फिर से रविवार को केवल सुरक्षाबलों के वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति मिली। सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक केवल सुरक्षाबलों के वाहन दौड़ते नजर आए। इसके अलावा घाटी, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, रामबन की तरफ जाने वाहनों की कतार जखैनी में लगी। इस दौरान जो डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर पहुंचा, उसको पुलिस ने जाने दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आम वाहनों के जखैनी से आगे बढ़ने से रोक लगाने के लिए पुलिस ने सुबह चार बजे से ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए थे। वहीं सुबह करीब छह बजे जब जम्मू से रवाना किए वाहन जखैनी में पहुंचे तो पुलिस ने इनको रोक दिया। देखते ही देखते रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। सुबह करीब दस बजे कुछ ऐसे यात्री भी मौके पर पहुंचे, जिनके पास डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की अनुमति थी। कागजात की अच्छी तरह से जांच के बाद पुलिस ने इन यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दे दी। अनुमति लेकर पहुंचने वालों में कुछ बीमार व्यक्ति को लेकर जा रहे थे तो कुछ शादी में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस की तरफ रोके जाने के बाद देखते ही देेखते जखैनी में वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। वहीं परेशान होकर यात्री व चालक भी वाहनों से बाहर निकल आए। जैसे जैसे दिन बढ़ता गया, वैसे वैसे गर्मी भी बढ़ती चली गई। परेशान होकर यात्री व चालक वाहनों से बाहर निकल आए और पेड़ की ठंडी छाव में बैठ कर आगे बढ़ने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। शाम पांच बजे जब आगे जाने अनुमति मिली तो यात्रियों व चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनैनी रूट पर प्रशासन ने चलाई चार विशेष बसें
चिनैनी रूट के यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन की तरफ से रविवार को चार विशेष बसें चलाई गई, जोकि शाम पांच बजे तक आवाजाही करती रही। सुबह करीब आठ बजे पहली बस जखैनी और चिनैनी से रवाना हुई। इससे लोगों को काफी राहत मिली। यात्रियों ने बताया कि इन स्पेशल बसों से काफी राहत मिली है और यह बसें समय पर पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें