फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में 1111 हेल्थ व वेलनेस सेंटर खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में 1111 हेल्थ, वेलनेस सेंटर खुलेंगे
विज्ञापन

सब सेंटरों पर नान कम्युनिकेबल डिजीज की शिनाख्त कर उनकी रोकथाम की जाएगी
कैंसर, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि बीमारियों की स्क्रीनिंग होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला स्तर से शहर के अस्पतालों में मरीजों के रेफर सिस्टम पर अंकुश लगाने की कवायद तेज की गई है। इस कड़ी में राज्य में 1111 पीएचसी और सब सेंटरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। इन सेंटरों पर नान कम्युनिकेबल डिजीज की शिनाख्त कर उनकी रोकथाम पर काम किया जाएगा, जिसमें प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण के अलावा कैंसर, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग करके मरीजों को उचित चिकित्सा मुहैया करवाई जाएगी। इन केंद्रों पर मिड लेवल वर्कर (ग्रेजुएट नर्स व आयुर्वेदिक डाक्टर) अहम भूमिका निभाएंगे। मार्च 2010 तक सभी सेंटरों को खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
कुल 1111 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में से मार्च 2019 तक 341 को मंजूरी दी गई थी, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में 240 केंद्र खोले जा चुके हैं, इनमें जम्मू संभाग में 166 और कश्मीर संभाग में 175 सेंटर मंजूर करने के साथ स्वास्थ्य निदेशालयों और संबंधित सीएमओ को राशि जारी की गई है। बाकी सेंटरों को खोलने पर काम किया जा रहा है। इस साल कुल केंद्रों में से 480 सब सेंटर और 290 पीएचई व अर्बन हेल्थ सेंटरों के लिए मंजूर हुए हैं, जिन पर मार्च 2020 तक काम किया जाएगा। इसमें किराये या अपने भवनों के लिए जानकारी मांगी गई है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को शुरू करने के लिए पीएचसी व अर्बन हेल्थ सेंटरों में डाक्टरों को 10-20 दिन और सब सेंटरों में ग्रेजुएट नर्स व आयुर्वेदिक डाक्टर को इग्नो के माध्यम से छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जम्मू, उधमपुर, अनंतनाग और बारामुला में प्रत्येक में तीस-तीस सीट की क्षमता वाले केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत कंप्रिहेंसिंब प्राइमरी हेल्थ केयर योजना के तहत हेल्थ व वेलनेस सेंटरों के लिए सब सेंटर में भवन के लिए सात लाख रुपये, एक लाख उपकरण और पीएचसी में भवन के लिए चार लाख रुपये और एक लाख रुपये उपकरण के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। मिड लेवर वर्कर को कांट्रैक्चुअल स्तर पर नियुक्त किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधीन करीब तीन हजार सब सेंटर हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें