फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा को गोली मारने वाला भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव गंडे में शुक्रवार को बच्चों की कहासुनी में हुए विवाद में 12 बोर बंदूक से चाचा को गोली मारने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बंदूक को पहले ही अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बच्चों की कहासुनी में हुए विवाद में भतीजे मोहम्मद हनीफ ने चाचा बशीर अहमद को गोली मार दी थी। गोली चाचा की टांग में लगी थी। गोली मारने के बार मोहम्मद हनीफ फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात को मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मीरां साहिब गुरपाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने कारवाई करते हुए एफआईआर 37/ 2019 धारा 307 आरपीसी 3/ 25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
---
घराना वेटलैंड में हुई मारपीट का मामला सुलझाया
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव स्थित घराना वेटलैंड में शुक्रवार को पर्यटकों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट को पुलिस ने आपसी सहमति से सुलझा लिया है। विदित हो कि शुक्रवार को तीन जिप्सी में घराना वेटलैंड देखने के लिए कुछ पर्यटक आए थे। इस दौरान उनकी गांव के युवकों से कहासुनी व मारपीट हो गई थी। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पता लगाया तो जिप्सी में आए लोग सेना के जवान निकले। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी सहमति से मामला सुलझाया गया। सेना के जवानों का कहना है कि गांव की सड़क का कार्य चल रहा था और उस रास्ते में जाने पर बहस हुई थी। इसको लेकर ग्रामीणों से खेद जताने पर दोना पक्षों की सहमति के साथ मामला सुलझाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस मांग करते हुए कहा कि यहां पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए ताकि इस प्रकार की घटना न घटे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें