फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के दो तस्करों को भुक्की के साथ पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गंग्याल पुलिस और नगरोटा पुलिस ने दो वाहनों से भुक्की बरामद की है। दोनों वाहन पंजाब की तरफ जा रहे थे। इसमें सवार तीन लोगों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

नगरोटा में पुलिस ने सेब से लदे एक ट्रक को रोका। जब इसकी तलाशी ली गई तो सेब की पेटियों में छुपाकर रखी गई 175 किलो भुक्की बरामद की गई। आठ पेटियों में इसके पैकेट बनाकर छुपाए हुए थे। यह ट्रक सोपोर में लोड किया गया था, जिसे पंजाब के लुधियाना पहुंचना था। पुलिस ने ट्रक के चालक नितिन शर्मा निवासी दबलैड़ आरएस पुरा को पकड़ा है।
विज्ञापन

इसी तरह ग्रेटर कैलाश में पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान पीबी 07 एयू 0531 नंबर की इंडिगो कार को रोका गया। यह कार श्रीनगर से पंजाब की तरफ जा रही थी। इसमें वरिंद्रजीत सिंह और सिकंदर सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब सवार थे। तलाशी में दो बोरियों में भुक्की मिली। करीब 35 किलो भुक्की बरामद हुई है। इसे श्रीनगर से लेकर आए थे और पंजाब ले जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें