उधमपुर। स्याल सल्लन इलाके में मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार को स्थानीय निवासियों की तरफ से वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें पठानकोट के पहलवान सुरेश ने बसंतगढ़ के बबलू पहलवान को पराजित कर दंगल पर कब्जा किया।
दोपहर करीब तीन बजे दंगल की शुरूआत हुई। शाम तक चले दंगल में करीब 40 मुकाबले करवाए। तीसरी माली का मुकाबला पठानकोट के शमशेर और हिमाचल प्रदेश के जोनी पहलवान के बीच करवाया गया, जिसमें हिमाचल के जानी ने शानदार जीत हासिल की। दूसरी माली का मुकाबला चोपड़ा शाप के सलमान और पठानकोट के विक्की बीच करवाया गया, जिसमें विक्की ने जीत हासिल की। इसके बाद बड़ी माली का मुकाबला बसंतगढ़ के बबूल और पठानकोट के सुरेश के के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सुरेश ने बबलू को पटकनी देकर शानदार हासिल की और दंगल पर कब्जा जमा लिया। दंगल को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दंगल प्रेमी पहुंचे हुए थे। इस मौके पर जिला उप प्रधान स्वर्ण सिंह, बजरंग दल के सदस्य सुभाष शर्मा, बिंदू थापा, रोहित थापा व अन्य मौजूद थे।